स्रोत की प्रामाणिकता
हमारे धार्मिक उत्पाद यथासंभव विश्वसनीय एवं पारंपरिक स्रोतों से प्राप्त किए जाते हैं। गोदावरी का पवित्र कुंभ जल, मंदिर प्रसाद, रुद्राक्ष, यंत्र तथा अन्य पूजन सामग्री का चयन धार्मिक परंपराओं और गुणवत्ता को ध्यान में रखकर किया जाता है। जहाँ भी संभव हो, उत्पादों के स्रोत एवं संबंधित जानकारी को पारदर्शी रूप से प्रस्तुत किया जाता है, ताकि श्रद्धालु पूर्ण विश्वास के साथ उनका चयन कर सकें।


QR द्वारा सत्यापन
ब्लिसफूल नाशिकद्वारा उपलब्ध चयनित उत्पादों पर QR Code के माध्यम से श्रद्धालु उत्पाद से संबंधित जानकारी, संग्रह तिथि अथवा उपलब्ध प्रामाणिकता और उनके संस्कार-विधी संबंधी जानकारी देख सकते हैं। यह व्यवस्था पारदर्शिता बढ़ाने और श्रद्धालुओं का विश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से विकसित की गई है।
पवित्र संकलन प्रक्रिया
धार्मिक उत्पादों का संग्रह, संरक्षण और पैकेजिंग अत्यंत सावधानी, स्वच्छता और श्रद्धा के साथ किया जाता है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक पवित्र वस्तु अपनी धार्मिक गरिमा, शुद्धता के साथ श्रद्धालुओं तक पहुँचे। जहाँ आवश्यक हो, कुछ धार्मिक उत्पादों को अनुभवी गुरुजनों के मार्गदर्शन में वैदिक परंपराओं के अनुसार संस्कारित भी किया जाता है।


श्रद्धापूर्ण पैकेजिंग
प्रत्येक उत्पाद को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक ढंग से पैक किया जाता है। हम केवल उत्पाद नहीं भेजते, बल्कि नासिक और त्र्यंबकेश्वर की पवित्र परंपराओं का सम्मान, श्रद्धा और आध्यात्मिक भावना भी आपके घर तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं।
सूचना एवं अस्वीकरण
ब्लिसफूल नाशिक द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले सभी आध्यात्मिक उत्पाद, धार्मिक सामग्री एवं पूजा-अनुष्ठान सेवाएँ पारंपरिक, सांस्कृतिक और भक्तिपूर्ण उद्देश्यों के लिए हैं। हम किसी भी प्रकार के चमत्कारिक, अलौकिक या निश्चित परिणाम का दावा अथवा गारंटी नहीं करते। प्रत्येक व्यक्ति की श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक अनुभव व्यक्तिगत होते हैं तथा उनके परिणाम व्यक्ति के विश्वास पर निर्भर करते हैं।

