नाशिक : नाशिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ महाकुंभ मेले का शुभारंभ ३१ अक्टूबर २०२६ को रामतीर्थ (नाशिक) और कुशावर्त तीर्थ (त्र्यंबकेश्वर) में हुए ध्वजारोहण समारोह से हुआ है। अब २०२७ में होने वाले अमृत स्नानों की प्रतीक्षा भक्तों को है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, २९ जुलाई २०२७ को नाशिक में नगर प्रदक्षिणा होगी। २ अगस्त को पहला और ३१ अगस्त को दूसरा अमृत स्नान होगा। तीसरा अमृत स्नान ११ सितंबर को नाशिक के रामतीर्थ पर, जबकि १२ सितंबर को त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ पर होगा।
सिंहस्थ पर्व का समापन २४ जुलाई २०२८ को ध्वजावतरण के साथ होगा। भक्त इन धार्मिक समारोहों की योजना बना सकें, इसके लिए महत्वपूर्ण तारीखों और विशेष दिनों का यह जानकारीपूर्ण चार्ट है।







Leave a Reply